सहायक प्रशाखा पदाधिकारी का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

Jan 14, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर के डुकरी निवासी शिव शंकर बोदरा को कुशालडीह चौक पर भव्य नागरिक अभिनंदन दिया गया। समाजसेवी विजय सिंह सामाड की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। शिव शंकर ने रेलवे ग्रुप-डी में कार्य किया और सीजीएल परीक्षा में सफलता पाई, अब वे मुख्यमंत्री सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी हैं।

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

चक्रधरपुर, संवाददाता। अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के बल पर सफलता हासिल करने वाले डुकरी निवासी शिव शंकर बोदरा का चक्रधरपुर प्रखंड के कुशालडीह चौक पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। समाजसेवी सह कांग्रेस नेता विजय सिंह सामाड की अगुवाई में आयोजित इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शिव शंकर बोदरा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बारी-बारी से माला पहनाई, बुके भेंट किया और अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। विजय सिंह सामाड ने कहा कि शिव शंकर ने अपनी मेहनत से न केवल अपने गांव का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिव शंकर बोदरा इससे पूर्व रेलवे ग्रुप-डी में कार्यरत थे, लेकिन उनके सपने बड़े थे। निरंतर पढ़ाई और दृढ़ संकल्प के कारण उन्होंने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की। 30 दिसंबर 2025 को चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) के पद में योगदान दिया है। मौके पर उनके मामा सुशील सामाड सहित धर्म सिंह सरदार, रामचंद्र सामाड, अभय सामाड ,कृष्णा सामाड , मानकी जर्मन सामाड, सीता राम सामाड, गोमेया सरदार, सविता देवी, नरेंद्र मुण्डा,मांगु राम सामाड, हेमंत मुखी, सरोज महाकुड़, प्रदीप साह, धनेश्वर तांती, लखींद्र गोप,सतीश सिजुई, प्रेम लाल सामाड अन्य ग्रामीण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।