Chakradharpur News: शीतला मंदिर में 50वें वर्ष भव्य रूप से मनेगा स्वर्ण जयंती महोत्सव, भव्य पूजा पंडाल व विद्युत सज्जा होगी आकर्षण का केंद्र
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर की प्रतिष्ठित शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाने जा रही है। समिति ने विशेष तैयारियों और भव्य पूजा पंडाल के साथ इस महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की योजना बनाई है।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर की प्रतिष्ठित शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाने जा रही है। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को शीतला मंदिर प्रांगण में पूजा समिति के अध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
स्वर्ण जयंती महोत्सव की तैयारियाँ
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्ण जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस विशेष अवसर पर माँ दुर्गा की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, वहीं आकर्षक पूजा पंडाल और विशेष थीम आधारित विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया है।
पंडाल और प्रतिमा की तैयारी
चक्रधरपुर में शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति का पंडाल और प्रतिमा हर वर्ष अपनी कलात्मकता के लिए जानी जाती है। 50वें वर्ष में प्रवेश करने के कारण इस बार पंडाल का स्वरूप और माँ की प्रतिमा कितनी भव्य होगी, इसे लेकर पूरे शहर में अभी से कौतूहल और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक सुरेश साव, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय साव, अनिल यादव, दीपक पासवान, विजय जयसवाल, सूरज साव, राहुल साव, संदीप साव, त्रिदीप, गणेश पाड़िया, विवेक बर्मन, अन्नू गुप्ता और मयंक साव समेत समिति के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


