सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेफर
चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अनुप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर चोटों के चलते उन्हें जमशेदपुर रेफर किया गया। कई नेता और समाजसेवी उनकी मदद के लिए पहुंचे।
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्स ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना रोड निवासी अनुप सिंह अपने किसी निजी काम कर ओवरब्रिज से घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे हुए उनके हाथ गंभीर रूप से टूट गया और कमर के हिस्से में भी गंभीर चोट आई। जिसे गंभीर देखते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया वहीं का हाल के इलाज को लेकर झामुमो प्रत्याशी में सन्नी उरांव एवं भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गागराई, समाजसेवी उदय माझी, दिनेश जेना सहित अन्य पहुंचकर जमशेदपुर रेफर करने में मदद किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


