ट्रेन से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

Mar 16, 2026 02:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

आनंदपुर में हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर सुनसुना गांव के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस ने उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी गंभीर स्थिति के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ट्रेन से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

आनंदपुर। हावड़ा–मुंबई रेल मार्ग पर मनोहरपुर और जराइकेला रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सुनसुना गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति सुनसुना गांव के समीप अप और डाउन रेलवे ट्रैक के बीच गिरा हुआ पाया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और वह फिलहाल अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है।फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और वह किस ट्रेन से गिरा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।