चक्रधरपुर में दो आंगनबाड़ी सेविका का चयन
चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में दो आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन हुआ। गोपीनाथपुर पंचायत में गीता मुंडा और बांझीकुसुम गांव में लवली जामुदा का चयन हुआ। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने दोनों को प्रमाण...

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में दो आंगनबाड़ी सेविका का चयन गुरुवार को हुआ। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा काला-1 में कुल 7 उम्मीदवार आंगनबाड़ी सेविका के लिए अपना आवेदन दिया था। जहां चयन के दौरान गीता मुंडा पति कृष्णा मुंडा का चयन सेविका के रूप में हुआ। वहीं बांझीकुसुम गांव में कुल 4 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन दिया था। जहां लवली जामुदा पति दुष्यंत चांपिया का चयन आंगनबाड़ी सेविका के रूप में हुआ। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिंदु ने दोनों जगहों पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान दोनों जगहों पर गीता मुंडा एवं लवली जामुदा का चयन हुआ।
चयन के बाद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिंदू ने दोनों को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला पर्यवेक्षिका एलेस, स्वाती मिंज समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




