सारंडा में छिपे बड़े नक्सली नेताओं की घेराबंदी, बड़े ऑपरेशन की है तैयारी

Feb 14, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। हाल ही में 22 जनवरी को हुए मुठभेड़ में 17 नक्सलियों को ढेर किया गया था। सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिसमें कई सक्रिय नक्सली नेताओं को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सारंडा में छिपे बड़े नक्सली नेताओं की घेराबंदी, बड़े ऑपरेशन की है तैयारी

चक्रधरपु, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में बचे बड़े नक्सली नेता भी सुरक्षाबलों के रडार पर हैं। उन्हें अंजाम तक पहुंचाने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी है। इसे लेकर हाल के दिनों में सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने बैठक की थी, जिसमें बड़े ऑपरेशन की रणनीति बनायी गयी थी। हालांकि, अब भी जंगल में उनकी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मालूम हो कि 22 जनवरी को सारंडा में 2 करोड़ 35 लाख के इनामी नक्सली प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा, अनमोल उर्फ लालचंद सहित 17 नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर सुरक्षा बलों के जवान सारंडा जंगल में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सारंडा जंगल में अंतिम चरण में पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सारंडा में पुलिस सक्रिय नक्सलियों की घेराबंदी करने में जुटी हैं ताकि उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके। हाल ही में सारंडा जंगल में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने को लेकर सीआरपीएफ और जिला पुलिस प्रशसान के वरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें नक्सलियों की घेराबंदी करने की रणनीति बनाई गई है। छिपे हैं 2.20 लाख के इनामी मिसिर समेत कई नक्सली नेता : सारंडा में अब भी कई इनामी नक्सली सक्रिय हैं, जिनमें 2 करोड़ 20 लाख के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य (पीसीएम) मिसिर बेसरा, 2 करोड़ 20 लाख के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य (सीसीएम) असीम मंडल सहित अश्विन, सागेन अंगरिया, मोछू, बुधवराम, सचिन समेत कई हैं, जो अलग-अलग टुकड़ों में बंट कर सारंडा जंगल में भ्रमण कर रहे हैं। सारंडा में सक्रिय नक्सलियों की संख्या करीब 60 के आसपास बतायी जा रही है। सूत्रों की मानें तो सारंडा जंगल में झारखंड सीमावर्ती ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल के मदन महतो, बेला सरकार सहित कई नक्सली सक्रिय हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के भी कई नक्सली सारंडा में सक्रिय हैं। 22 जनवरी को मुठभेड़ में मारे गये थे 17 नक्सली : बता दें कि 22 जनवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 02 करोड़ 35 लाख के इनामी प्रतिराम माझी उर्फ अनल सहित 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही नक्सली लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। सुरक्षा बलों के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों को उनके ठिकाने तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;