पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
सोनुवा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। एरिया कमांडर सालुका कायम पिछले कई दिनों से पोड़ाहाट जंगल में सक्रिय था। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया और जवाबी फायरिंग में दो नक्सली ढेर हुए।

सोनुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर के पास पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। खबर है कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। एसपी अमित रेणु ने भी मुठभेड़ की पुष्टी की है। भरोसे मंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दस लाख का ईनामी एरिया कमांडर सालुका कायम अपने दस्ते के साथ पिछले कई दिनों से पोड़ाहाट जंगल में सक्रिय था। जिसकी सूचना सुरक्षाबलों को थी और सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों को रडार पर रखा था। मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के घेराबंदी की।
इसके बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जबाबी फायरिंग की, जिसमें दो नक्सली को ढेर कर दिया है। हलांकि इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। वहीं मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों द्वारा ईलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


