ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरअध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए गुप्त मतदान

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए गुप्त मतदान

चाईबासा नगर पर्षद चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रार्थी चयन के लिए चक्रधरपुर वनविश्रामागार में गुप्त मतदान हुआ। इसमें पार्टी के जिला के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला...

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए गुप्त मतदान
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 21 Feb 2018 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा नगर पर्षद चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रार्थी चयन के लिए चक्रधरपुर वनविश्रामागार में गुप्त मतदान हुआ। इसमें पार्टी के जिला के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला मोर्चा व प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के अलावा चाईबासा नगर अध्यक्ष व दोनों महामंत्रियों ने अपने-अपने प्रार्थी के नाम लिखकर बॉक्स में डाले।

रांची में खुलेगा बॉक्स : बॉक्स रांची में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में खुलेगा। इसमें जिनके नाम का ज्यादा समर्थन होगा, उन्हें पार्टी की ओर से चाईबासा नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया येगा।

वनविश्रामागार में हुई बैठक : मंगलवार को चक्रधरपुर वनविश्रामागार में भाजपा के कोल्हान प्रभारी समीर उरांव, सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम, गीता बलमुचू, आलोक रंजन सिंह, आलोक सुलतानिया, बजरंग लाल चिरानिया, मनीष राम, विकास शर्मा के अलावा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शेष नायारण लाला, परमेंद्र चौहान, गुड्डू सिंह, सुरज यादव, सुमित राय, अर्जुन प्रधान, सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती, राकेश साह, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष दीपक सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के बाद हुआ गुप्त मतदान : बैठक में चाईबासा नगर पर्षद के होनेवाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद प्रत्याशी चयन के लिए गुप्त मतदान हुआ। जिसमें जिला व प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, जिला मोर्चा व सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, नगर कमेटी के अध्यक्ष व महामंत्री ने अपने अपने चहेते उम्मीदवारों के नाम लिखकर बॉक्स में डाले। अब यह बॉक्स रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में खुलेगा। जिनके नाम का अधिक समर्थन होगा, उन्हें पार्टी की ओर से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जायेगा। पहली बार पार्टी स्तर पर हो रहा चुनाव : पहली बार झारखंड में नगर पर्षद का चुनाव पार्टी स्तर पर हो रहा है। इस कारण इस बार पार्टी के नेता अपने-अपने स्तर से पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार को टिकट के चयन के लिए वोटिंग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें