अनियंत्रित स्कूटी पेड़ से टकराई, युवक घायल
मनोहरपुर थाना क्षेत्र में उंधन-धानापाली मुख्य मार्ग पर एक स्कूटी पेड़ से टकरा गई, जिसमें 34 वर्षीय अनुज भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उंधन से धानापाली जा रहे थे, तभी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। स्थानीय निवासी गोवर्धन ठाकुर ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन-धानापाली मुख्य मार्ग पर डिग्री कॉलेज के सामने एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र के केन्दुदा गांव निवासी अनुज भेंगरा (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उंधन से धानापाली की ओर जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी गोवर्धन ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को मोटरसाइकिल से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


