डेंडराइट के चंगुल में फंसे स्कूली बच्चे, नशे में रहते हैं धुत
चक्रधरपुर में डेनराइट नशा के चंगुल में स्कूली बच्चे फंसे हुए हैं। वहीं नशे में धूत होकर स्कूल भी पहुंच रहे हैं। इसका खुला तब हुआ, जब स्कूल टाइम में प्

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में डेंडराइट नशा के चंगुल में स्कूली बच्चे फंसे हुए हैं। वहीं नशे में धुत होकर स्कूल भी पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब स्कूल टाइम में प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवनों में स्कूली बच्चे पाए गए। वहीं निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन में नशे से संबंधित बहुत सारे सामग्री पाए गए। भवन के पास शराब की बोतलों के अलावा डेंडराइट के पाउच भी मिले साथ ही बच्चे नशे में थे। इतना ही नहीं जर्जर भवनों में असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। जहां पर कई तरह के गलत कार्य होने की सूचना है।
बताया जाता है कि छोटे-छोटे बच्चे थाना रोड स्थित एक दुकान से डेंडराइट खरीदते हैं जिसमें बड़े युवा का सहयोग मिल रहा है। कहा जा रहा है कि जब बच्चे डेंडराइट का नशा करते हैं, उसके बाद देर से स्कूल और घर आना-जाना करते हैं। बुधवार को भी जर्जर भवन में तीन स्कूली बच्चे थे। उन्हें शिक्षिकाओं ने समझा-बुझाकर स्कूल ले गए और ऐसा काम दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं बच्चों को इस तरह दुबारा कार्य करते देखने पर पुलिस पकड़ कर ले जाएगी आदि बोलकर डराया गया। बीडीओ ने की डेंडराइट के उपयोग से बचने की अपील : चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि नशा जैसे पदार्थ वाले सामान न बेचें जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो। उन्होंने सभी दुकानदारों से बच्चों को डेंडराइट न देने की अपील की। गश्ती बढ़ाया जायेगा, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई : चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जर्जर भवनों में यदि इस तरह का घटना हो रहा है तो उस क्षेत्र में गश्ती बढ़ाएं जाएंगे। वहीं जर्जर भवन को ध्वस्त करने में प्रशासन भी ध्यान दें। साथ ही इस तरह का कार्य करते कोई पकड़ा जाता हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




