मागे पर्व पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

Jan 15, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। गोपीनाथपुर हरिजन बस्ती, लौजोड़ा काला और लौजोडा खुर्द गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं साड़ियाँ लेने पहुंचीं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

मागे पर्व पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

चक्रधरपुर। मकर संक्रांति सह मागे पर्व के मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य रामलाल मुंडा द्वारा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। राम लाल मुंडा द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर हरिजन बस्ती, लौजोड़ा काला एवं लौजोडा खुर्द गांव में महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या महिलाएं साड़ी लेने पहुंची थी। वहीं साड़ी मिलने में महिलाओं में खुशी देखी गई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, शेखर बोदरा, अर्जुन मुंडा शिव शंकर बोदरा, किशोर बोदरा, शांति गगराई, पिंकी जमुदा, किशोर बोदरा, मनोज बोदरा, सिंहराय गागराई, भीमसेन मुंडा, निरंजन महतो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।