सिमबांदा स्कूल को मिला स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार
सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत सुदूर में स्थित प्राथमिक विद्यालय सिमबंदा को वर्ष 2025-26 जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। पश्चिम सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यक्ष निरंजन बेहरा को पुरस्कार के तौर पर प्रसस्ती पत्र, शील्ड, शॉल एक लाख रुपए का चेक सौंपा।
सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत सुदूर में स्थित प्राथमिक विद्यालय सिमबंदा को वर्ष 2025-26 जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। पश्चिम सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यपक निरंजन बेहरा को पुरस्कार के तौर पर प्रसस्ती पत्र, शील्ड, शॉल एक लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके अलावा एक पौधा देकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया। यह विद्यालय पिछले दो सालों से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त कर रही है। स्कूल के विकास में ग्रामीणों ने अहम योगदान रहा है। विद्यालय को सुंदर व स्वच्छ बनाने में स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत किया है।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


