सूरज ब्रदर्स का फुटबॉल टूर्नामेंट पर कब्जा

Jan 20, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर के रुगड़ी गांव में रुगड़ी एफसी द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया, जिसमें सूरज ब्रदर्स ने जनुमपी को हराकर खिताब जीता। विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सूरज ब्रदर्स का फुटबॉल टूर्नामेंट पर कब्जा

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के ईटोर पंचायत अंतर्गत रुगड़ी गांव में रुगड़ी एफसी के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई बौतर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सूरज ब्रदर्स और जनुमपी के बीच खेला गया जिसमें सूरज ब्रदर्स ने जनुमपी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विजेता सूरज ब्रदर्स, उपविजेता जनुमपी एफसी और रुगड़ी एफसी और चौथे स्थान पर रही सोमा ब्रदर्स को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सूरज तांती, बैसागु महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।