Chakradharpur News: सतर्कता कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी : डीआईसी
Chakradharpur News: राउरकेला स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग ने डेवलपमेंट सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग 100 अधिकारियों ने भाग लिया, जहाँ सतर्कता को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उप महाप्रबंधकों ने निवारक सतर्कता और सार्वजनिक ख़रीद पर जानकारी साझा की।

Chakradharpur News: राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के सतर्कता विभाग की ओर से डेवलपमेंट सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र ने इस सत्र की अध्यक्षता की। मंच पर महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एल एंड डी और ओडी) आर के वर्मा और महाप्रबंधक (सतर्कता) व एसीवीओ रंजन भारती भी मौजूद थे। विभिन्न विभागों के नियोजन अनुभाग के लगभग 100 अधिकारियों ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रभारी (डीआईसी) के संदेश के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर एक विषयगत वीडियो दिखाया गया। डीआईसी ने आरएसपी के प्रत्येक कर्मचारी से सतर्कता को व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी के रूप में मानने और हर कार्रवाई में अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में श्री भारती ने सभा का स्वागत किया और सतर्कता जागरूकता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उप महाप्रबंधक (सतर्कता)संदीप बंसल ने सार्वजनिक ख़रीद पर एक प्रस्तुति दी। जबकि उप महाप्रबंधक (सतर्कता) ए के बिस्वाल ने निवारक सतर्कता पर एक सत्र लिया । एबीएमएस पर एक सत्र वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) एम के सिंह द्वारा लिया गया। सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) बिक्रांत पटेल ने समारोह का समन्वय किया।


