Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRourkela Steel Plant Hosts Rural Football Tournament with Emphasis on Teamwork and Discipline
फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स ने जीता

फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स ने जीता

संक्षेप:

राउरकेला इस्पात संयंत्र ने बिसरा प्रखंड के जराईकेला में ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बीके गिरि ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 10,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की। प्रतियोगिता में सारूबहाल की केटी ब्रदर्स विजेता रही, जबकि बंडामुंडा आरएस कॉलोनी उपविजेता रही।

Feb 08, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

राउरकेला,संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित कोपसिंगा गांव में प्रखंड स्तरीय संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके गिरि बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर उपस्थित थे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स और बंडामुंडा आरएस कॉलोनी के बीच खेला गया। जिसमें सारूबहाल की टीम विजयी रही। बीके गिरि ने विजेता टीम को बधाई और सभी सहभागी टीमों की खेल भावना और उत्साह की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में फुटबॉल के महत्व पर प्रकाश डालते ग्रामीण युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की। उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 8,000 रुपये नगद राशि दी। जाराटोली की एमवाईसी टीम और सारूबहाल नुआटोली की टीम क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रही। जिन्हें क्रमश: 6,000 और 4,000 रुपये की नगद राशि दी गई। वहीं टूर्नामेंट का आयोजन राउरकेला इस्पात संयंत्र के संरक्षण में वीणापाणि स्वयं सहायता समूह, मीनू स्वयं सहायता समूह, खुशबू स्वयं सहायता समूह की ओर से किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित हुए। मौके पर जाराइकेला पंचायत के सरपंच सुरेश उरांव, जराईकेला समिति सदस्य सोमनाथ राहा, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) आरएस बाड़ा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) टी बी टोप्पो, उप प्रबंधक (सीएसआर) एसके सुकुला सहित सीएसआर विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।