आरपीएफ ने यात्री का मोबाइल फोन लौटाया
चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर एक यात्री का कीमती मोबाइल फोन आरपीएफ द्वारा सुरक्षित लौटाया गया। यात्री ने अपना लगभग 8 हजार रुपये का मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में छोड़ दिया था। ट्रेन के प्लेटफार्म में प्रवेश करने पर वह मोबाइल छोड़कर चला गया। आरपीएफ ने इसे बरामद किया।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 में बुधवार को एक यात्री का कीमती मोबाइल फोन आरपीएफ द्वारा यात्री को सुरक्षित लौटाया गया। बताया जाता है कि एक यात्री अपना लगभग 8 हजार रुपये की मोबाइल राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 के चार्जिंग प्वाइंट में लगाकर छोड़ दिया गया था। इस दौरान यात्री का ट्रेन प्लेटफार्म में प्रवेश कर जाने पर यात्री मोबाइल छोड़कर चला गया। बाद में पता चलने पर यात्री के द्वारा किसी अन्य यात्री के जरिए आरपीएफ थाना में ऑपरेशन अमानत पर इसकी सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर एके पांडे ने चार्जिंग प्वाइंट से उक्त मोबाइल को बरामद कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


