Chakradharpur News: आईजीएच के डॉक्टरों ने 18 महीने के बच्चे की बचाई जान
Chakradharpur News: आईजीएच के डॉक्टरों ने 18 महीने के बच्चे की बचाई जान स्टील प्लांट (आरएसपी) द्वारा संचालित इस्पात ज

Chakradharpur News: राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) द्वारा संचालित इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के डॉक्टरों ने 18 माह के एक बच्चे की श्वासनली में फंसे मूंगफली के छिलके को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। कठोर ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से टेलीस्कोपिक एंडोस्कोपिक मार्गदर्शन में बाहरी चीज़ को सफलतापूर्वक निकाला गया, जिससे संभावित रूप से जानलेवा स्थिति को टाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे अबान अंसारी ने गलती से मूंगफली का टुकड़ा सांस के साथ श्वसन मार्ग में खींच लिया था। बताया गया है कि परिजन उसे चार नजदीकी अस्पतालों में ले गए, लेकिन वहां आवश्यक ब्रोंकोस्कोपी सुविधा या उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण उपचार नहीं हो सका।
इसके बाद बच्चे को आईजीएच लाया गया। अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय बच्चे की स्थिति बेहद गंभीर थी। बाल चिकित्सा विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), डॉ. जे के आचार्य, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. माया बोस तथा वरिष्ठ परामर्शदाता (बाल चिकित्सा), डॉ. पूनम एक्का के मार्गदर्शन में तत्काल बच्चे को भर्ती कर आपातकालीन पुनर्जीवन एवं उपचार शुरू किया गया। लगभग 30 मिनट तक चली चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया के बाद चिकित्सकों ने टेलीस्कोपिक एंडोस्कोपिक मार्गदर्शन में कठोर ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से दाहिनी श्वसनी में फंसे मूंगफली के छिलके को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।फोटो संख्या-07-बच्चे के साथ इलाज करने वाले आईजीएच के चिकित्सकों की टीम।

