आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को रद्द रहेंगी 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें
चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 2 से 8 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसे लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली 4 जोड़ी मेमू ट्रेन

चक्रधरपुर,संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 2 से 8 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसे लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट होकर चलेंगी। वहीं टाटा-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68045-आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 2, 3, 5 और 8 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090, 68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 3, 6 और 8 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68079, 68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 2 और 7 मार्च को रद्द रहेगी।
शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट होकर टाटा आसनसोल बाराभूम मेमू आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर ट्रेन नंबर 68056, 68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू 2 और 4 मार्च से 7 मार्च तक आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर ट्रेन नंबर-18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 2, 4 और 7 मार्च को निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया- कोटशिला-मुरी होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा, बिहार, मुरी होकर चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


