सोनुवा-कुईड़ा सडक में रोड में पुलिया धंसी, यातायात बाधित

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

सोनुवा में गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा को जोड़ने वाली सोनुवा-कुईड़ा मुख्य सड़क मंगलवार को धंस गई। सड़क का निर्माण 2024 में हुआ था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही दरारें आ गईं। धंसने की सूचना पर ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोग इसे ठेकेदार की घटिया निर्माण का परिणाम मानते हैं।

सोनुवा-कुईड़ा सडक में रोड में पुलिया धंसी, यातायात बाधित

सोनुवा। सोनुवा को गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा को जोड़ने वाली सोनुवा-कुईड़ा मुख्य सड़क के बिनका मोड़ के पास मंगलवार अहले सुबह अचानक पीसीसी सड़क धंसने के साथ एक पुलिया धंस गई। जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क का निर्माण ग्रामीणों के उग्र आंदोलन के बाद वर्ष 2024 में बनी थी। सड़क निर्माण के कुछ माह बद सड़क में बने पीसीसी सड़क के हिस्से में दरार बनना शुरु हो गया था। जो मंगलवार सुबह धंस गया। वहीं, पीसीसी सड़क में बने पुलिया भी धंस गया। सड़क धंसने की सूचना पर ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर के अधिकारी सड़क के टूटे हुए हिस्से व पुलिया का निरीक्षण किया।

सड़क का निर्माण रांची के ठेकेदार नीरज सिंह द्वारा निर्माण कराया गया था। नीरज सिंह द्वारा सोनुवा के अलावा गुदड़ी व गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर के द्वारा किये जाने वाले कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। सभी सड़को की हालत खस्ता बनते जा रही है। लोग इसे ठेकेदार की घटिया निर्माण का नतीजा बता रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।