ग्रामीण ईलाकों में लगातार खस्सी चोरी से ग्रामीणों ने जनाक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड में खस्सी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में जनाक्रोश बढ़ रहा है। हाल ही में गुलरुवां गांव में दो खस्सी चोरी हो गईं, जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। मुखिया ने फेरीवालों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही है। पशु चोरी के चलते पहले भी हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं।

ग्रामीण ईलाकों में लगातार खस्सी चोरी से ग्रामीणों ने जनाक्रोश

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड के विभिन्न गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार खस्सी चोरी की घटना से ग्रामीणों में जनाक्रोश व्यप्त है। ताजा मामला गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गुलरुवां गांव की है, जहां बीती रात करीब तीन बजे गुलरुवां गांव के जनुम सिंह हांसदा की दो खस्सी घर से चोरी हो गई। दोनों खस्सी कीमत 15-15 हजार के आस पास होगी। इस घटना के बाद मुखिया गणेश बोदरा ने कहा कि अब ग्रामीण ईलाकों में फेरीवालों और व्यपारियों के प्रवेश पर रोक लगेगी। बता दे कि पिछले दिनों भी पशु चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में जनाक्रोश व्याप्त हुआ था।

इसके बाद ग्रामीणों ने अपना गुस्सा फेली वालों पर निकालना शुरु कर दिया था। जिसमें ओडिशा के रायरंगपुर को दो व्यपारी की हत्या हो गई थी। जिसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। वहीं एक बार फिर लगातार पशु चोरी से ग्रामीणों में जनाक्रोश बढ़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।