पीएचईडी विभाग द्वारा 11 खराब चापाकल की गई मरम्मति

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर पीएचईडी प्रमंडल ने अनुमंडल के सात प्रखंडों में खराब पड़े 11 चापाकल की मरम्मति की। विभिन्न गांवों में चापाकल चालू कर दिए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को पानी की बेहतर उपलब्धता मिलेगी। यह प्रयास जल संकट को कम करने और ग्रामीणों के जीवनस्तर को सुधारने में मदद करेगा।

पीएचईडी विभाग द्वारा 11 खराब चापाकल की गई मरम्मति

चक्रधरपुर पीएचईडी प्रमंडल चक्रधरपुर द्वारा अनुमंडल के सात प्रखंडों में खराब पड़े 11 चापाकल की मरम्मति की गई है। जिसमें चक्रधरपुर प्रखंड में गुलकेड़ा पंचायत के मुरहातु गांव के तिरिलगुटू टोला में राजेश खंडईल के निकट, गुलकेड़ा पंचायत के मुरहातु गांव के बुरुसाई टोला में राजेश जोंको के सामने, गोइलकेरा प्रखंड में बिला पंचायत के कुला गांव के खास टोला में प्रदीप लागुरी के निकट, बिला पंचायत रघुनाथपुर गांव, आदिवासी टोला में शत्रुधन गूंदुआ घर के निकट, बिला पंचयात में बिला गांव के, स्कूल मध्य विधालय में स्कूल के सामने चापाकल चालू किए गए। वहीं मनोहरपुर प्रखंड के पंचायत नन्दपुर के सरगिडीह गांव के लक्ष्मीपुर में मिथुन नायक निकट,पंचायत सरगिडीह के लक्ष्मीपुर टोला में प्रमानंद नायक, लाइलोर पंचायत के कोलबोंगा गांव के टुंगरी टोला में सुदर्शन दास के सामने चापाकल चालू किया गया तथा आनन्दपुर प्रखंड के पंचायत हरता के रंगामाटी गांव के हरिजन टोला में बिसमबर सिंह के निकट, पंचायत हरता के कांडी गांव के गिरजा टोला में नोवास भुईया के सामने चापाकल चालू किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।