
तीरंदाजी चैम्पियन में डीएवी के छात्र रेहान कच्छप ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मनोहरपुर के डीएवी चिड़िया के छात्र रेहान कच्छप ने रायपुर में आयोजित अंडर 17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उसने 50 मीटर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल और 30 मीटर में कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही ओवरऑल टीम विनर के लिए भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
मनोहरपुर, संवाददाता डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंडर 17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के छात्र रेहान कच्छप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसने रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में ये कारनामा किया है।रेहान ने अंडर 17 तीरंदाजी 50 मीटर दूरी की तीरंदाजी के लिए गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान,अंडर 17 तीरंदाजी 30 मीटर दूरी की तीरंदाजी के लिए कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान एवं ओवर ऑल टीम विनर व समूह में चैम्पियन शीप के लिए स्वर्ण पदक सें सम्मनित किया गया ।दूसरी ओर राँची में आयोजित नेशनल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 200 मीटर रेस में कक्षा नवम के समीर पूर्ति को पंचम स्थान एवं शॉटपुट प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की छात्रा तिलक मुँखी ने भी पंचम स्थान संतोष जनक सफलता हासिल की।
डीएवी चिड़िया के नेशनल गेम्स चैम्पियन छात्र रेहान कच्छप की सफलता पर प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह ने डीएवी झारखंड एल जोन के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर्स रेखा कुमारी एवं राष्ट्रीय निदेशक डा वीर सिंह को देते हुए बताया कि डीएवी चिड़िया के अध्ययनरत मेधावी, लग्नशील, परिश्रमी एवं मेहनतकश छात्रों क डीएवी संस्था तराशने में किसी भी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि छात्र रेहान कच्छप ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन कर अद्भुत सफलता प्राप्त की है। उसने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान झारखंड एल जोन में बना इतिहास रच दी है। मौके पर शिक्षकों में खेल शिक्षक सुमित सेनापति, मौमिता मजुमदार, मुकेश प्रजापति एवं तनमय चटर्जी,जितेन्द्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




