19 सितंबर को चक्रधरपुर में होगा रेलवे कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
चक्रधरपुर में आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 19 सितंबर को धरना प्रदर्शन होगा। इसमें आठवें वेतन आयोग का गठन, मजदूर विरोधी चार लेबल कोड रद्द करने, रेलवे निजीकरण बंद करने, और नई भर्तियों की...

चक्रधरपुर। आठवां वेतन आयोग का शीघ्र गठन और गजट नोटिफिकेशन जारी करने, मजदूर विरोधी 4 लेबल कोड रद्द करने, रेलवे का निजीकरण और निगमीकरण बंद करने, पीएलबी बोनस की सीलिंग हटाने, रेलवे में रिक्त पदों में नई भर्ती के बजाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा के आधार पर पूर्ननियुक्ति का निर्णय वापस लेने, पदों का सरेंडर बंद करने और नई भर्तियां शुरु करने, सभी लंबित मांगे पूरी करने आदि मांगो को लेकर आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की ओर से पूरे देश भर 19 सितंबर को किए जाने वाले धरना प्रर्दशन के तहत मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल शाखा के तात्वाधान में 11 बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के सामने धरना प्रर्दशन किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष शिवजी शर्मा और मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे मंडल के 12 शाखा के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता शामिल होकर रेलवे कर्मचारियों की जायज मांगो का समर्थन में धरना प्रर्दशन करेंगे। इस सबंध में मेंस यूनियन के कार्यकताओं ने इस प्रर्दशन में बड़ी संख्या में रेल कर्मिचारियों को शामिल होने का आह्वान किया है। धरना प्रर्दशन में मेंस यूनियन के कार्यकर्ता , जवाहर लाल, अजय सिंह , रमाशंकर साहू, संजय पाठक, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




