Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRailway Union Elections Results Awaited After 11 Years in South Eastern Railway

रेलवे में यूनियन की मान्यता का ताज किसके सर ,फैसला कल

चक्रधरपुर में रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए 11 साल बाद चुनाव हुए। वोटों की गिनती कल होगी, जिससे यह तय होगा कि दक्षिण पूर्व रेलवे में किस यूनियन को मान्यता मिलेगी। 2013 में मेंस कांग्रेस और मेंस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 10 Dec 2024 02:35 PM
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए 11 साल बाद हुए रेलवे यूनियन के चुनाव में दक्षिण पूर्व रेलवे में यूनियन की मान्यता का ताज किस यूनियन के सर सजेगा इसका फैसला कल हो जाएगा। कल चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल के स्ट्रांग रुम में वोटों गिनती के बाद पारिणाम सामने आ जाएगा। 2013 में दक्षिण पूर्व रेलवे में यूनियन की मान्यता दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन और दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस दोनों यूनियनों को प्राप्त हुआ था। 2013 में चुनाव मैदान में पांच यूनियन चुनाव में मैदान थे जिसमें दक्षिण पूर्व जोन में मेंस कांग्रेस को 29933 अथवा 45.91 प्रतिशत वोट मिले थे। मेंस कांग्रेस को 27516 या 42.20 प्रतिशत वोट मिले थे। रेलवे के नियम के मुताबिक रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत वोट लाना अनिवार्य होता है। लिहाजा दोनों ही यूनियनों ने रेलवे में मान्यता के लिए आवश्यक न्यूतम वोट की लकीर को पार किया था। 2013 के चुनाव में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ को 4302 यानि 6.59 प्रतिशत तथा दक्षिण पूर्व रेलवे तृणमूल कांग्रेस को 3443 यानि 5.28 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे।

चक्रधरपुर मंडल में मेंस यूनियन को मिले थे सर्वाधिक वोट

2013 के यूनियन चुनाव में चक्रधरपुर रेल मंडल में मेंस यूनियन को बड़ी सफलता मिली थी। मेंस यूनियन को सर्वाधिक 8322 वोट प्राप्त हुए थे। जिसके फलस्वरुप मेंस यूनियन को दक्षिण पूर्व रेलवे में मान्यता मिली थी। चक्रधरपुर रेल मंडल में कुल 16804 मतदाताओं ने वोट डाले थे जिसमें मेंस कांग्रेस को 6529 वोट मिले थे।

खड़गपुर ओपन लाईन, गार्डनरीच और आद्रा में मेंस कांग्रेस रहा अव्वल

2013 के चुनाव में खड़गपुर ओपन लाईन,गार्डनरीच और आद्रा में मेंस कांग्रेस सबसे ज्यादा वोट मिले थे। जिसके फलस्वरुप में दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस कांग्रेस ने मान्यता का मुकाम हासिल किया था और लगातार 11 साल तक दक्षिण पूर्व रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन की सीट पर काबिज रहा।

किसको मिले थे कितने वोट

2013 यूनियन के चुनाव में गार्डनरीच में कुल 5592 मतदान हुआ था जिसमें मेंस कांग्रेस को 2739 , मेंस यूनियन 1887, मजदूर संघ को 150 मेंस तृणमूल कांग्रेस 1816 वोट मिले थे। रांची रेल मंडल में कुल 4483 मतदान हुआ था जिसमें मेंस कांग्रेस को 1865, मेंस यूनियन को 2086, मजदूर संघ को 450, मेंस तृणमूल कांग्रेस को 82 वोट प्राप्त हुए थे। चक्रधरपुर रेल मंडल में कुल 16804 मतदान हुआ था जिसमें मेंस यूनियन को 8322 मेंस कांग्रेस को 6529 , मजदूर संघ को 1815 मेंस तृणमूल कांग्रेस को 138 वोट मिले थे। खड़गपुर ओपन लाईन में कुल 17188 मतदान हुआ था जिसमें मेंस कांग्रेस को 9087 मेंस यूनियन को 6541, मजदूर संघ को 481 मेंस तृणमूल कांग्रेस को 1079 वोट मिले थे। खड़गपुर वर्कशॉप में कुल 9269 मतदान हुआ था जिसमें मेंस कांग्रेस को 3630, मेंस यूनियन को 4156 मजदूर संघ को 574 मेंस तृणमूल कांग्रेस को 909 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं आद्रा रेल में कुल 11858 मतदान हुआ था। जिसमें मेंस कांग्रेस को 6083, मेंस यूनियन को 4524 मजदूर संघ को 832 और मेंस तृणमूल कांग्रेस को 419 वोट प्राप्त हुआ था।

इस बार छह यूनियनों ने लड़ा चुनाव

पिछले चुनाव में पांच यूनियनों ने चुनाव लड़ा था। जबकि 2024 के यूनियन चुनाव में 6 यूनियनों ने चुनाव लड़ा जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन और दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर यूनियन शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें