टीकाराम मीणा होंगे चक्रधरपुर के नए सीनियर डीएफएम

Mar 08, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडल के वित विभाग के अधिकारी स्तर पर दबादला

टीकाराम मीणा होंगे चक्रधरपुर के नए सीनियर डीएफएम

चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडल के वित विभाग के अधिकारी स्तर पर दबादला किया गया है। आद्रा रेल मंडल के सीनियर डीएफएम टीकाराम मीणा का तबादला चक्रधरपुर के सीनियर डीएफएम हेमंत मधुर के स्थान पर किया गया है। खड़गपुर के सीनियर डीएफएम प्रवीण कुमार का तबादला आद्रा रेल मंडल के सीनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। वे टीकाराम मीणा के स्थान पर पदस्थापित किए गए हैं। चक्रधरपुर के सिनियर डीएफएम हेमंत मधुर का तबादला खड़गपुर के सीनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। उन्हें खड़गपुर के सीनियर डीएफएम प्रवीण कुमार की जगह पदस्थापित किया गया है।

गार्डनरीच के डिप्टी एफ एंड सीएओ बुक्स एंड बजट (उप वितीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी) नीरज कुमार सिंह का तबादला डिप्टी एफए एंड सीएओ ट्रैफिक एंड स्टेटिक्स गार्डनरीच के तौर पर किया गया है। गार्डनरीच के डिप्टी एफए एंड सीएओ बुक्स एंड बजट एस के स्वाईं का तबादला डिप्टी एफए एंड सीएओ एफ एंड बी गार्डनरीच के तौर पर किया गया है। वहीं गार्डनरीच के सीनियर एफए/टी/कोर्डिनेशन शंकर दुबे का तबादला सीनियर एएफए(फिनांस) गार्डनरीच के तौर पर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।