Chakradharpur News: राउरकेला रेलवे स्टेशन पर गिरा करोड़ो का का शेड
Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बारिश और धूप से बचाने के लिए बनाया गया करोड़ों रुपयों का शेड गिर गया। बारिश के कारण शेड धराशायी हुआ और परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं आई। पार्किंग में पानी भरने से और भी समस्या उत्पन्न हुई।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को घूप और बारिश से बचाने के लिए बनाया गया नवनिर्मित करोड़ो का शेड गिर पड़ा है। शेड गिरने से स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई। वहीं शेड के मलवा के नीचे दबने से एक कार और टेंपू क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचायी। बता दे कि करीब दो माह पूर्व ही करोड़ो की लागत से चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए शेड का निर्माण किया गया था, कुछ दिन पूर्व शेड का पर्दा गिर पड़ा था।
इसके बाद सोमवार को हुई बारिश के कारण शेड ही धरासायी हो गया है। यह तो महज संयोग था कि किसी यात्रियों को चोंटे नहीं आयी है। वहीं दूसरी ओर राउरकेला रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वारा पर बारिश का पानी भरने से पार्किग में खड़ी गाड़ियां डूब गई और बारिश के पानी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


