
टाटा-आदित्यपुर रेल खंड में अज्ञात बदमाशों ने सिग्निल केबल काटकर किया क्षतिग्रस्त
चक्रधरपुर रेल मंडल में हाल ही में सिगनल ब्ॉक्स और केबुल तारों की चोरी के मामले बढ़ गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने कुछ आरोपियों को पकड़ा है, जबकि मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया चोरी की घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। चोरियों के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया है।
चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल में पिछले कुछ दिनों से हो रहे सिगनल ब्ॉाक्स, केबुल तार एवं अन्य वेशकीमती उपकरणों की चोरी से रेल प्रशासन सकते में है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बलों ने चोरी की घटनाओं में जुड़े कुछ असमाजिक तत्वों को पकड़ लिए जाने का दावा किया जा रहा है एवं जल्द ही इस कृत्य कार्य से जुड़े आरोपियों को लोगों को सामने लाने की बात कही जा रही है। इस सबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया भी काफी चिंतित है एवं वे लगातार चोरी के इन मामलों का संज्ञान ले रहें हैं। सोमवार तड़के चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर-आदित्यपुर यार्ड सेक्शन किलोमीटर संख्या 251/3-5 पुराने एजी-19 गुमटी के पास अज्ञात बदमाशों के द्वारा 1 इंटू 12 कोर सिगनल केबल काटकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
इस घटना के कारण टाटानगर यार्ड में रेल सिगनल प्रणाली प्रभावित हुई है। केबल कटने से डाउन लाईन में टी सी नंबर 335 टी और 336 टी, जबकि अप लाईन में टी. सी नंबर 99 टी फेल हो गए हैं। जिससे ट्रेन के परिचालन में बाधा उत्पन होने की आशंका है। हालांकि इस घटना के बाद रेलवे के विभागीय एवं तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत के कार्य में जूटे हुए हैं। दूसरी ओर रेल प्रशासन खास कर रेल मंडल प्रबंधक ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इससे होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है साथ ही असासाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है। मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में सिगनल सिस्टम को बनाया जा रहा है निशाना डीआरएम हुरिया ने पहले ही प्रेस वार्ता में चक्रधपुर मंडल के डागोवापोसी, मनोहरपुर, बंडामुंडा, राजगांगपुर, टाटा गम्हरिया आदित्यपुर आदि स्टेशनों में लगातार सिगनल सिस्टम एवं उसमें लगे महंगे केबुल के तार व उपकरणोंं की चोरी कर लिए जाने का दावा किया गया है और इसके चलते मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होने की बात कही है

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




