Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRailway Security Force Initiates Multiple Operations for Passenger Safety and Asset Protection

सुगम यात्रा यात्री व परिसंपति सुरक्षा में अहम भूमिका रहा है रेल सुरक्षा बल

चक्रधरपुर में रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अभियानों का संचालन कर रहा है। 'आपरेशन डिग्निटी', 'मिशन जीवन रक्षा', और 'आपरेशन अमानत' जैसे अभियानों के तहत हजारों यात्रियों और वयस्कों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 3 Dec 2024 11:47 AM
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। रेल सुरक्षा बल रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ रेलवे की सपंति और उसके महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल की ओर से लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर यात्रियों की सुगम यात्रा, उनकी सुरक्षा संरक्षा और जानमाल की हिफाजत कर रहा है। आरपीएफ ने नन्हें फरिश्ते, आपरेशन डिग्निटी, मिशन जीवन रक्षा, आपरेशन अमानत और आपरेशन मानव तस्करी विरोधी जैसी अभियान की पहल कर रेलवे को सुरक्षा और सरंक्षा के साथ साथ उसकी परिसंपति की रक्षा करने में अहम भूमिका रहा है। देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता महसूस करने वाले महिलाओं सहित वयस्कों को बचाने के लिए आपरेशन डिग्निटी की शुरुआत की। इस अभियान के तहत 2023 में 189 वयस्कों और अक्टूबर 2024 तक 154 पुरुष व महिला वयस्कों को बचाया गया। उसी प्रकार मिशन जीवन रक्षा के तहत 2023 में 54, और अक्टूबर 2024 तक आरपीएफ के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना 39 यात्रियों की जान बचाई।

आपरेशन अमानत के तहत 2023 में 1935 और अक्टूबर 2024 तक 1479 यात्रियों का ट्रेन अथवा रेलवे क्षेत्र में छूटा हुआ सामान उनके स्वामियों को सुरक्षित सौंपा गया है। मिशन यात्री सुरक्षा के तहत रेल मदद फोन नंबर 139 के जरिए यात्री अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 2023 में 182 अपराध दर्ज किए गए जिसमें 217 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। अक्टूबर 2024 तक इस अभियान के तहत 177 मामले दर्ज किए गए एवं 207 आरोपियों की गिरफ्चारी की गई। मादक पदार्थो तस्करी की रोकथाम के लिए दपूरे मेंआपरेशन नारकोस चलाया गया जिसके तहत 2023 में 127 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जिसमें 1.81 करोड़ रुपए के नारकोटिक ड्रग्स और साईकोट्रोपिक पदार्थ बरामद किया गया। अक्टूबर 2024 तक इसी मामले में 128 आरोपियों की गिरफ्तारी और 2.92 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए गए।

रेलवे एक्ट के तहत आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि

रेलवे अधिनियम के तहत दक्षिण पूर्व के आरपीएफ ने रेलवे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी शुरु की गई जिसमें 2023 में रेलवे अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कुल 42214 आरोपियों को गिरप्तार किया गया एवं उनपर मुकदमा चलाया गया। अक्टूबर 2024 तक इन्हीं मामलों में कुल 54737 आरोपियों की गिरप्तारी हुई और उनपर मुकदमा चलाया गया।

ट्रेनों को सही समय पर चलाने और अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में रेलवे का सहयोग करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने आपरेशन समय पालन चलाया जिसमें वेबजह आलार्म चेन पुलिंग पर अंकुश लगाया गया। इस अभियान के तहत 2023 में 1665 और अक्टूबर 2024 तक 1744 लोगों की गिरप्तारी की गई जिसके विरुद्ध धारा 141 के तहत मुकदमा चलाया गया। उसी प्रकार आपरेशन जनजागरण के तहत रेलवे सुरक्षा बल की ओर से स्टेशनों के समीप झूग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में जागरुकता लाने का कार्य किया गया। इसके तहत बस्तियों,स्कूल, कालेज, एलसी गेट इत्यादि में रेलवे के उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा और सरंक्षा सबंधी मुद्दों जैसे एलसी गेट पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, नशीले पदार्थो को सेवन न करने, ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने, मानव तस्करी बंद करने, पत्थरबाजी इत्यादि घटनाओं से दूर होकर रेलवे एवं देश के विकास में सहभागी बनने का वार्ता दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें