Chakradharpur News: रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया नेशनल डॉक्टर्स डे
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में रेलवे मंडल पेंशनर एसोसिएशन ने डॉक्टर्स डे समारोह मनाया। समारोह में बिधान चंद्र राय की तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पेंशनर एसोसिएशन ने रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की सेवा भावना की सराहना की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम ने सेवानिवृत्त सदस्यों की समाज के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित की।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे मंडल पेंशनर एसोसिएशन ने चक्रधरपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में डॉक्टर्स डे समारोह के तौर पर मनाया। समारोह में मुख्य रूप से पेंशनर एसोसिएशन के सचिव समीरन मुखर्जी, एएम सोय, अशोक भट्टाचार्य, एस बनर्जी, आरएस सिंह, जीसी दास समेत अन्य सदस्यों ने बिधान चंद्र राय की तस्वीर पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने बिधान चंद्र के अनुकरणीय जीवन, उनकी चिकत्सिा क्षेत्र में दूरदर्शिता और समाज के प्रति उनके नि:स्वार्थ योगदान को याद किया। सदस्यों ने कहा कि उन्होंने न केवल एक कुशल डॉक्टर के रूप में बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में भी देश को एक नई दिशा दी थी।
समारोह में उपस्थित लोंगों के द्वारा डॉक्टरों की सेवा भाव की सराहना की गई।मंडल पेंशनर एसोसिएशन की ओर से चक्रधरपुर मंडल रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टरों और चिकत्सिा कर्मियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए, एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी। रेलवे एसोसिएशन ने रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस डॉ. सुब्रत कुमार मुखर्जी और पूरी मेडिकल टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की। एसोसिएशन के सचिव मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने यह साबित किया है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी रेलवे परिवार के सदस्य समाज और व्यवस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना नहीं भूलते।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


