ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड चक्रधरपुरमैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में रेल अधिकारियों ने टाटा के साथ लगाए चौके-छक्के

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में रेल अधिकारियों ने टाटा के साथ लगाए चौके-छक्के

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में टाटा टिस्को द्वारा रेलवे के साथ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन शनिवार को किया...

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में रेल अधिकारियों ने टाटा के साथ लगाए चौके-छक्के
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 29 Jan 2023 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में टाटा टिस्को द्वारा रेलवे के साथ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मैत्रीपूर्ण मैच में चक्रधरपुर रेल मंडल के तमाम वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। टाटा टिस्को की टीम और चक्रधरपुर रेल मंडल की टीम में शामिल अधिकारियों ने क्रिकेट के मैदान पर खूब बल्ले चलाये और गेंदबाजी भी की। दोनों टीम के अधिकारियों ने मैच जीतने के लिए खेल मैदान में खूब पसीने बहाए। इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच को खेलने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी अधिकारी डीआरएम के निरिक्षण स्पेशल स्पिक ट्रेन में सवार होकर नोवामुंडी पहुंचे थे। इस दौरान रेल अधिकारियों का परिवार भी मौजूद था। रेल अधिकारियों ने शनिवार के दिन वीकेंड होलीडे का मजा लेते हुए नोवामुंडी में क्रिकेट और सैर सपाटे का परिवार संग मजा लिया। इसके बाद देर शाम को निरिक्षण स्पेशल स्पिक ट्रेन से सभी अधिकारी वापस चक्रधरपुर लौट गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा टाटा की मेजबानी में नोवामुंडी में सैर सपाटा और खेल आयोजन को लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है। लोगों का कहना है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में भले ही लोगों को यात्री सुविधा नहीं मिल रही हो लेकिन माल ढुलाई में मंडल का बेहतर प्रदर्शन का एक कारण यह भी है कि रेलवे माल ढुलाई करने वाली कंपनियों का पूरा ख्याल रखती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।