शिविर में 70 रेलकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच
चक्रधरपुर में रेलवे अस्पताल द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 70 से अधिक रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से टीबी स्क्रीनिंग की गई और कर्मियों को टीबी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

चक्रधरपुर। रेलवे अस्पताल के तत्वाधान में चल रहे टीबी मुक्त भारत के सौ दिनी अभियान के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट परिसर में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रेलवे अस्पताल के एसीएमएस डॉ. सुष्मा अनिता सांगा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 70 से ज्यादा रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य रूप में टीबी स्क्रीनिंग की जांच की गई एवं उन्हें टीबी उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। कर्मियों को टीबी की बीमारी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में रेलवे स्टेशन एवं कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।
इस शिविर में अन्य चिकित्सक डॉ. नंदिनी षंड, नर्स, स्वास्थ्य निरीक्षक विनय कुमार, पारा मेडिकल स्टाफ इत्यादि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


