चक्रधरपुर रेल मंडल का जीएम 23 को करेंगे दौरा
रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा 23 मार्च को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे। वे शालीमार से सुबह 07.00 बजे रवाना होकर टाटानगर में स्टेशन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे सीनी जोनल ट्रेनिंग स्कूल जाकर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेलकर्मियों से मुलाकात करेंगे।

चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा 23 मार्च को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे। जीएम मिश्रा 23 मार्च को लाईट गूड्स वाहन से शालीमार से सुबह 07.00 बजे रवाना होंगे और 11.00 बजे टाटानगर पहुंचेंगे। टाटानगर में स्टेशन के विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे साथ ही वे एमडीडीटीआई टाटा का दौरा करेंगे। उस दिन टाटानगर से विंडो ट्रायलिंग करते हुए वे सीनी जोनल ट्रेनिंग स्कूल पहुचेंगे और ट्रेनिंग स्कूल के गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे साथ ही वे यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेलकिर्मयों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के क्रम में वे सीनी से विंडो ट्रायलिंग करते हुए चक्रधरपुर रेलमंडल पहुंचेंगे।
डीआरएम कार्यालय में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल के उपलब्धि का जायजा लेंगे। इस दौरे में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया सिनियर डीईएन कोर्डिनेशन, एडीआरएम परिचालन, इंफ्रा, सिनियर डीसीएम, सिनियर डीपीओ एवं सीएमएस सनिनियर डीसीएम समेत तमाम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


