Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRailway Employees Demand Trolley Bag Allowance from Senior DPO
ट्राली बैग भत्ता को लेकर सिनियर डीपीओ से मिला मेंस यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

ट्राली बैग भत्ता को लेकर सिनियर डीपीओ से मिला मेंस यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

संक्षेप:

11--ट्राली बैग भत्ता को लेकर सिनियर डीपीओ से मिला मेंस यूनियन का प्रतिनिधि मंडल रनिंग कर्मचारियों के ट्रॅाली बैग भत्ता की मांग को लेकर शुक्रवार को दक्

Dec 06, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

रनिंग कर्मचारियों के ट्रॅाली बैग भत्ता की मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल चक्रधरपुर के सिनियर डीपीओ डा. ऋषभ सिन्हा से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको पायलट सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों को ट्रॉली बैग भत्ता के एवज में दिए जाने वाले 5 हजार रुपया देने का निवेदन किया। सिनियर डीपीओ ने ट्राली बैग भत्ता प्रदान करने के लिए साकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेल मंडल में 2022 को पहली बार रनिंग कर्मियों को ट्रॅाली बैग भत्ता स्वरुप 5 हजार रुपया वहन किया गया था जो तीन साल के लिए मान्य था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब 2025 में ट्राली भत्ता दिया जाना था लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है जिसको लेकर मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एस एन शिव , आर के तिवारी, बसंत प्रधान, राजेश श्रीवास्तव, एस के फरीद ,आर के महतो सहित अन्य सदस्यों ने सिनियर डीपीओ से इसको लेकर चर्चा किया।