आद्रा मंडल में एनआई कार्य को रद्द रहेगी 4 जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में 13 से 19 अक्टूबर तक एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। विभिन्न तारीखों पर शार्ट टार्मिनेट, ओरिजिनेट और डायवर्सन ट्रेनें भी चलेंगी। विशेष रूप से, आसनसोल आद्रा मेमू पैसेंजर 19...

चक्रधरपुर । आद्रा रेल मंडल में 13 से 19 अक्टूबर तक एनआई कार्य किया गया जाएगा जिसकों लेकर लाईन ब्लाक विभिन्न तिथियों में लाईन ब्लाक की तैयारी है। एनआई कार्य को लेकर इस सप्ताह के बीच कई ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टार्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी तथा कई ट्रेनें डायवर्सन होकर चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 19 अक्टूबर को रद्द रहेगी। आद्रा भागा आद्रा मेमू पैसेंजर 13, 14 और 19 अक्टूबर को रद्द रहेगी। मुजनाई चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 14, 17 और 18 अक्टूबर को रद्द रहेगी। आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू पैसेंजर 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होक र चलेगी ये ट्रेनें टाटा आसनसोल बराभूम मेमू पैसेंजर 14 अक्टूबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा आसनसोल आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस 14, 17 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही जाएगी। इस दिन इस ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी धनबाद की सेवा रद्द रहेगी। बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 14 एवं 17 अक्टूबर को गोमो तक ही जाएगी और गोमो से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की गोमो हटिया गोमो की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर शालीमार भोजूडीह शालीमार एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा भोजूडीह आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। बदले मार्ग से चलेगी टाटा हटिया एक्सप्रेस आद्रा रेल मंडल में एनआई कार्य को लेकर टाटा हटिया एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को पुरुलिया कोटशिला मुरी होकर चलने के बजाय बदले मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी। उसी प्रकार बक्सर टाटा एक्सप्रेस 19 अक्टूबर बक्सर से डेढ़ घंटे री शिड्युल होकर चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




