Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRailway Board s Additional Member Traffic to Inspect Chakradharpur Rail Division

रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर ट्राफिक का चक्रधरपुर रेल मंडल का दो दिवसीय दौरा आज

संक्षेप: रेलवे बोर्ड के एडिस्नल मेंबर (ट्राफिक) ने चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने ट्रैफिक संबंधित समस्याओं का निरीक्षण किया और कई स्थानों पर क्रू चेंजिंग सिस्टम और लोडिंग...

Wed, 15 Oct 2025 01:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on
रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर ट्राफिक का चक्रधरपुर रेल मंडल का दो दिवसीय दौरा आज

चक्रधरपुर।रेलवे बोर्ड के एडिस्नल मेंबर ( ट्राफिक) का बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसांवा, चाईबासा, डांगोवापोसी, जुरुली ,नोवामुंडी रेल खंड का दौरा करेंगे। रेलवे बोर्ड के एडिस्नल मेंबर ट्राफिक का यह टीम स्पीक से रांची रेल मंडल के हटिया से 10.30 बजे विडों ट्रायलिंग इंसपेक्श करते हुए रवाना हुई है। यह टीम चांडिल रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे के ट्राफिक सबंधी समस्याओं का निरीक्षण करेगी। इसके पश्चात 13.00 बजे विंडो ट्रायलिंग करते हुए राजखरसांवा पहुंचेगी। वहां पर चक्रधरपुर रेलमंडल के डीआरएम तरुण हुरिया एवं मंडल के तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रांफिक व्यवस्था का निरीक्षण करेगें। राजखरसांवा में निरीक्षण के बाद 14.30 बजे चाईबासा का निरीक्षण करेंगे।

वहां पर मध्यान्ह भोजन करने के बाद यह टीम विंडो ट्रायलिंग करते हुए 15.30 बजे डांगोवापोसी पहुंचेगी। डांगोवोपासी में क्रू चेंजिंग सिस्टम का निरीक्षण करेगी । साथ ही डांगोवापोसी, देवझर, बासपानी, जुरुली, पदापहाड़ और नोवामुंडी रेलवे स्टेशनों के लोडिंग साईिडंग, गूड्स शेड की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। यह टीम नोवामुंडी में रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन यानि गुरुवार को 9 बजे नोवामुंडी, बड़ाजामदा, बडबिल, बोलानी खादान, लोडिंग साईिडंग, गूडस साईिडंग और क्रू चेजिंग सिस्टम का निरीक्षण करेगी। इसके पश्चात पुन: डांगोवापोसी में क्रू चेंजिंग सिस्टम का निरीक्षण करने के बाद 14.00 विंडो निरीक्षण करते हुए टाटानगर पहुंचेंगे। टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। हटिया के रांची रेल मंडल के स्पीक से चांलिड पहुंचेगी एवं चांडिल से चक्रधरपुर रेल मंडल के स्पीक से यह टीम डांगोवापोसी नोवामुंडी, बडबिल का दौरा करेंगी।