आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक:18 अप्रैल तक रद्द रहेगी 7 जोड़ी मेमू ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में 12 से 18 अप्रैल तक विकाल कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 7 जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में आद्रा आसनसोल, आद्रा मेदिनीपुर, भोजूडीह चंद्रपुरा और अन्य शामिल हैं। कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट होंगी और कुछ ट्रेनों का शेड्यूल भी बदलेगा।

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकाल कार्य को लेकर 12 से 18 अप्रैल तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते मंडल से होकर चलने वाली 7 जोड़ी मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। रद्द रहने वाली ट्रेनों में आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू, आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू,भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू, आद्रा भागा आद्रा मेमू , आद्रा बराभूम आद्रा मेमू, झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू और झारग्राम पुरुलिया झारग्राम मेमू शामिल हैं। शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनेंटाटा आसनसोल बराभूम मेमू और आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू क्रमश: 15 एवं 14 और 16 अप्रैल को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी।
उसी प्रकार हाटिया खड़गपुर एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी आसनसोल मेमू, धानबाद झारग्राम मेमू और टाटा हटिया एक्सप्रेस 1 घंटे से 2 घंटे तक री शिड्युल होकर चलेगी। उसी प्रकार टाटा हटिया एक्सप्रेस 15, 16 और 18 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया, कोटशिला मुरी होकर चलने के बजाय चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


