धनबाद-भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल 28 फरवरी से 32 फेरे लगाएगी

Feb 14, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर रेलवे ने होली त्योहार के मद्देनजर भुवनेश्वर और धनबाद के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 02832 28 फरवरी से 31 मार्च तक और ट्रेन नंबर 02831 1 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी। इससे लोगों को घर जाने में सुविधा होगी।

धनबाद-भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल 28 फरवरी से 32 फेरे लगाएगी

चक्रधरपुर,संवाददाता। आगामी होली त्योहार को देखते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर और धनबाद के बीच होली स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 02832 भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 02831 धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल ट्रेन का 1 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन परिचालन होगा। यह ट्रेन इस बीच 32-32 फेरे लगाएगी। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन से होली पर लोगों को छुट्टियों में कार्य स्थलों से घरों और परिजनों के यहां आने जाने में सहुलियत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;