शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस आज
Apr 05, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर। झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद ने रविवार को वीर शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाने की योजना बनाई है। कार्यक्रम में झंडोत्तोलन, प्रतिमा पर माल्यार्पण और कुड़मालि आरदास शामिल होंगे। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

चक्रधरपुर। झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद राखा आसनतलिया द्वारा रविवार को चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसकी जानकारी परिषद के सचिव ओमप्रकाश महतो ने दी। उन्होंने बताया कि शहीद निर्मल महतो कुड़माली भवन राखा आसनतलिया में सुबह 11 बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा। 11.15 बजे शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11.30 बजे कुड़मालि आरदास तथा शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


