चक्रधरपुर में 31 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
चक्रधरपुर में रविवार को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो अभियान के तहत 31 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और 269 बूथों पर 600 कर्मी तैनात होंगे। 0-5 साल के बच्चों के लिए यह अभियान 29 और 30 जून को गृह भ्रमण के साथ जारी रहेगा।
चक्रधरपुर। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 31 हजार बच्चों को रविवार को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अनुमंडल अस्पताल परिसर में सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा कोल्ड बॉक्स में भरने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शाम को ग्रामीणों इलाकों के सभी बूथों में दवा पहुंचाया जायेगा।इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा ने बताया कि 0-5 साल के बच्चों को प्लस पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रविवार को सभी बूथ तथा 29 और 30 जून को गृह भ्रमण कर दवा पिलाया जाएगा।
इसके लिए चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 269 बूथ बनाया गया है। जबकि 600 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि 7 ट्रांजिट टीम बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


