एक सप्ताह के भीतर ट्रेनों का लेट लतीफी सुधारें अन्यथा होगा आंदोलन

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ झामुमो के नेता रामलाल मुंडा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम से मुलाकात की। उन्होंने समय पर ट्रेन संचालन और रेलवे क्षेत्र में गेट लगाने के खिलाफ आवाज उठाई। यदि एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ, तो रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी गई।

एक सप्ताह के भीतर ट्रेनों का लेट लतीफी सुधारें अन्यथा होगा आंदोलन

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेट लतीफी एवं रेल प्रशासन के मनमानी के खिलाफ आज जनता रेल आंदोलन का एक प्रतिनिधि मंडल झामुमो के नेता रामलाल मुंडा के नेतृत्व में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात कर ट्रेनों को समय पर परिचालन कराने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की तथा रेलवे क्षेत्र में गेट लगाकर लोगों का आवागमन प्रभावित करने का कार्य बंद करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षो से मंडल में ट्रेनों का अप्रत्याशित लेट होने के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खास कर सवारी ट्रेनों का अनियमित परिचालन तथा अधिकांश समय में माल गाड़ियों का निर्वाध परिचालन के लिए सवारी गाड़ियों को रद्द करने जैसे जन विरोधी कार्य का जमकर विरोध किया। डीआरएम से शिकायत किया गया कि मंडल में माल गाड़ियों का परिचालन के कारण आम जनता का सुख सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा एवं रेल प्रशासन मंडल में मनमानी ढंग से ट्रेनों का परिचालन कर रही है। प्रतिनिधि मंडल का तर्क था कि चक्रधरपुर से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र छात्राएं, कामगार मजदूर, सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, यहां तक की स्वास्थ्य समस्याओं से सबंधित लोग गम्हरिया,आदित्यपुर, टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा इत्यादि स्टेशनों में ट्रेनों के जरिए आवागमन करते हैं। इस परिपेक्ष्य में ट्रेनों का प्रतिदिन 2 से 4 घंटे तक लेट चलना लोगों में काफी परेशानी पैदा करता है। ट्रेनों के देर होने से रोजमर्रा के मजदूरों को मजदूरी से हाथ धोना पड़ता है। छात्रों का पढ़ाई बाधित होती है। सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों का काम छूट जाता है वहीं मरीजों को समय पर ईलाज नहीं मिल पाता है जिससे उनकी जान चले जाने का डर बना रहता है। लिहाजा चक्रधरपुर रेल मंडल मेंं ट्रेनों का परिचालन समय पर किए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल में एक सप्ताह के भीतर ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हुआ तो वे चक्रधरपुर में रेल रोको आंदोलन जैसे कदम उठाने पर मजबूर होंगे। उसी प्रकार रेल प्रशासन के द्वारा रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर गेट लगाकर आम जनता के साथ साथ रेलवे कर्मचारियों को भी परेशान करने का आरोप लगाया है। लोगों की सहुलियत के लिए भारत भवन गेट को 24 घंटे खुला रखने की मांग की है। इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से रामलाल मुंडा, समाजिक कार्यकर्ता बैरम खान, विजय सिंह संुब्रुई, सन्नी खान, मोहम्मद अशरफ, दिनेश जेना, भगवान गोप, पप्पु प्रसाद इत्यादि शामिल थे। ट्रेनें समय पर चलाने के लिए रेल प्रशासन प्रतिबद्ध -डीआरएम डीआरएम ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि रेल प्रशासन ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कभी कभी कई समस्याओं के कारण ट्रेनें लेट होती है लेकिन वे इसके सुधार में लगे हुए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि इस समय मंडल में कई वृहद परियोजनाएं अंतिम चरण पर हैं जिसके कारण ट्रेनों को लेट लतीफी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों से रेल पटरी पर हाथियों के विचरण के कारण ट्रेनें लेट हुई। अभी भी पटरी पर हाथियों का विचरण हो रहा है जिससे ट्रेनें लेट हो रही है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि अब ट्रेनें समय पर चलेगी इसके लिए रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।