
चक्रधरपुर के गांवों में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर किया प्रसार-प्रसार
चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का प्रचार प्रसार किया गया। समिति के सदस्यों ने विभिन्न गांवों में रथ लेकर ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित...
चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा को लेकर प्रचार प्रसार किया गया। प्रसार रथ लेकर कमेटी के सदस्यों ने चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा, चंद्री, ढीपासाई, पनसुवां, चैनपुर, सहजोड़ा, महुलपानी, रुगड़ी, लौजोड़ा, गोपीनाथपुर, सनाईकुटी तथा जोड़ो गांव में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान महिला समिति से मिलकर कर श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी किया गया। इस दौरान में समिति के सरोज कुमार प्रधान ने बताया कि चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में प्रचार प्रसार रथ भ्रमण कर रहा हैं। साथ ही स्थानीय लोग भी गांव-गांव जाकर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से सत्यप्रकाश कर, पीके दास, सरोज प्रधान, शांतनु देउरी, पीके नंदा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


