Chakradharpur News: प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट जागृति—बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत शुक्रवार को कराईकेला पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन क

Chakradharpur News: प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह

Chakradharpur News: जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत शुक्रवार को कराईकेला पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों एवं प्रशासनिक-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 31 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) उत्कर्ष कुमार, बीडीओ भीषम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाईक एवं विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है। प्रोजेक्ट जागृति के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, मुखिया गीता बानरा, पंसस तीरथ जामुदा, नितेश मंडल, बाबुराम बानरा, सुधीर केरकेट्टा, हुषिकेस नायक समेत प्रखंड कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह