लोकनाथ नगर दुर्गा मंदिर में शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा
चक्रधरपुर के वार्ड 20 के लोकनाथ नगर में शनिवार को दुर्गा मंदिर में शिवलिंग और अन्य देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा के बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी संख्या शामिल हुई। संध्या आरती और भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित लोकनाथ नगर में शनिवार को दुर्गा मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इस दौरान भगवान गणेश, कार्तिक, हनुमान जी एवं नंदी जी की प्रतिमा का भी प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पुजारी शशिभूषण पांडेय द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के उपरांत सुबह से लेकर दोपहर तक सभी प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। साथ ही हवन कराया गया। जबकि शाम चार बजे महाअभिषेक हुआ। महाअभिषेक के बाद पूर्णाहुती के साथ पूजा संपन्न कराया गया। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के पहले कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा चक्रधरपुर के मुक्ति नाथ घाट पहुंची जहां कलश में जल भरने के बाद विधिवत पूजा अर्चना किया गया।
उसके बाद कलश यात्रा थाना रोड़, चेकनाका, भगतसिंह चौक, पवन चौक, रेलवे ओवर ब्रिज, हनुमान चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचा। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं पूजा संपन्न होने के बाद शाम सात बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं देर शाम संध्या आरती के बाद भजन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अजय साह, चंचल सिंह, लखविंदर कोर, आरती साह सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



