Chakradharpur News: मनोहरपुर : पिकअप वैन चोरी मामले में दो गिरफ्तार
Chakradharpur News: मनोहरपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानद

Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन चोरी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी हुई पिकअप (संख्या ओडी14वी/ 8939) को कांड्रा टोल ब्रिज के पास से जब्त कर लिया है। साथ ही इस घटना में संलिप्त दो लोगो को गिरफ़्तार किया है। इसमे बिहार के आरा जिला निवासी विनोद सिंह व ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी प्रशांत नायक शामिल है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना का खुलासा करते हुए मनोहरपुर डीएसपी डेविड ए डोडराय ने सोमवार को मनोहरपूर थाना में प्रेस वार्ता कर कांड का खुलासा करते हुए बताया ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के झिरडापाली निवासी दशरथ किसान की पिकअप वाहन 24 अगस्त 2026 को मनोहरपुर के लाइनपार दुर्गा पंडाल के समीप से चोरी हो गई थी।
पीड़ित की लिखित शिकायत पर मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (पश्चिम सिंहभूम) के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और मनोहरपुर बस स्टैंड से दोनों को धर दबोचा। इसमें बिहार के आरा जिला के उदवंतनगर के विनोद सिंह व ओडिशा के सुंदरगढ़ के केराई थाना निवासी प्रशांत नायक शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस सफल कार्रवाई में मनोहरपुर पुलिस निरीक्षक अमित रोशन कुल्लू, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का, एसआई अजय प्रसाद, एसआई नवकिशोर कुड़ादा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


