
सोनुवा पुलिस ने अवैध देशी शराब भट्टी पर मारा छापा
सोनुवा पुलिस ने लोजों मुख्य सड़क पर तीन अवैध देशी शराब भट्टी में छापेमारी की। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार नायक के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी...
सोनुवा।सोनुवा पुलिस ने सोमवार देर शाम सोनुवा थाना से मजह एक किमी दूर पर लोजों मुख्य सड़क किनारे कैवर्त टोला में चल रहे तीन अवैध देशी शराब भट्टी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ जब्त कर उसे मौके पर नष्ट कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार नायक ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कई जगहों पर अवैध देशी शराब भट्टी संचालित हो रही है। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पूर्व अवैध देशी शराब भट्टी से सामान हटा लिये जा रहे थे। सोमवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिससे अवैध जावा महुआ को जब्त कर नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




