ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरलांजी पहाड़ी इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे पुलिस के जवान

लांजी पहाड़ी इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे पुलिस के जवान

लांजी पहाड़ी में गुरुवार को हुए क्लोमोर माइंस विस्फोट तीन जवानों की शहादत के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को इलाके में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और...

लांजी पहाड़ी इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे पुलिस के जवान
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 06 Mar 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

लांजी पहाड़ी में गुरुवार को हुए क्लोमोर माइंस विस्फोट तीन जवानों की शहादत के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को इलाके में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिले से एक बार फिर बड़े पैमाने पर सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुवार और जिला पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को एएसपी अभियान उमेश कुमार साह सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ लांजी पहाड़ी स्थित कैंप पहुंचे। उन्होंने जवानों के साथ बैठक की और बैठक के बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान जवान लांजी पहाड़ी इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। बता दें कि टोकलो थाना क्षेत्र की लांजी पहाड़ी पर जवानों को रिप्लेस करने के लिए सीआरपीएफ 197 और झारखंड जगुवार के जवान जा रहे थे कि सुबह करीब साढे आठ बजे नक्सलियों ने क्लोमोर माइंस विस्फोट कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हो गए। घायलों को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही एक जवान मौत हो गई थी। विस्फोट के बाद जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों को विशेष सर्तकता बरतने के आदेश दिये गये हैं। इसके बाद जवान लांजी पहाड़ी सहित आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रहे हैं। इस दौरान जवान कई ग्रामीणों से संदेह होने पर पूछताछ कर रहे हैं और उसका सत्यापन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर, शुक्रवार को झारखंड जगुवार के जवानों को लांजी पहाड़ी से मुख्यालय भेज दिया गया। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को लांजी पहाड़ी के नीचे सन्नाटा पसरा हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लांजी पहाड़ी के नीचे एक भी व्यक्ति नहीं दिखा। घटनास्थल से करीबन 400 मीटर की दूरी पर दो लोग दिखे जो अपने बैल-बकरियों को चरा रहे थे, लेकिन वे भी डरे-सहमे दिख रहे थे। इधर, महिला दिवस को लेकर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुरकुटिया इलाके में पोस्टरबाजी की गई है। पोस्टर में आठ से 31 मार्च तक जोर-शोर से महिला दिवस मनाने सहित कई स्लोगन लिखे हुए हैं। यह पोस्टर नारी मुक्ति संघ दक्षिणी छोटानापुर कोल्हान प्रमंडल द्वारा चिपकाया गया है। पोस्टरबाजी की सूचना मिलने के बाद इस इलाके में एक बार फिर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। यह पोस्टर नक्सली संगठन से जुड़े लोगों द्वारा चिपकाने की बात कही जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें