10--नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने लगाया बैनर -पोस्टर

Feb 27, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

10--नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने लगाया बैनर -पोस्टर हथियार से वार के साथ साथ पुलिस अब नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वार भी चला रही है। नक्सलियो

10--नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने लगाया बैनर -पोस्टर

मनोहरपुर। हथियार से वार के साथ-साथ पुलिस अब नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वार भी चला रही है। नक्सलियों अब सरेंडर करो या अंजाम भुगतो का साफ संदेश देते हुए पुलिस ने सारंडा के छोटानगरा, मनोहरपुर, जराईकेला समेत थाना क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों, सड़क के समीप बैनर व पोस्टर लगाकर नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील की गई। इस दौरान 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ प्रधान दा व आकाश दा उर्फ मनोज दा समेत 25 लाख, 15 लाख, 10 लाख, 5 लाख, 2 लाख, 1 लाख के इनामी नक्सलियों व सदस्यों सहित कुल 50 लोगों का तस्वीरे सहित पूरी जानकारी प्रकाशित किया गया।

इसके अलावा सरकार द्वारा आत्मसमर्पण की नीतियों के बारे भी स्पष्ट जानकारी दी गई ताकि नक्सली व उनके परिवार प्रभावित आत्मसमर्पण की नीति से जुड़े व मुख्य धारा में लौटे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।