एसपी ने चक्रधरपुर के अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव के लिए प्रशासन सजग है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और मतदान प्रक्रिया की तैयारी का जायजा लिया। एसपी ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिकता की बात की।

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सर्जक नजर आ रही हैं। इसी दौरान शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने चक्रधरपुर के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। एसपी ने कारमेल हाई स्कूल, बंगाली बालिका उच्च विद्यालय, उर्दू टाउन हाई स्कूल समेत विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अनुमंडल कार्यालय भी पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। एसपी अमित रेणु ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश निकासी मार्ग सहित मतदान से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न हो।
एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीपीओ बहमन टूटी, डीएसपी कुमार विनोद, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


