अफीम की खेती रोकने को किया लोगों को जागरूकता
बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने अफीम के नुकसान और वैकल्पिक खेती के फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा...

बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव थाना क्षेत्र के मेरोमगुट्टू एवं सिंदूरीबेड़ा पंचायत में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस ने अफीम की खेती को रोकने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने ग्रामीणों को अफीम से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को अफीम खेती के बदले अन्य खेती से होने वाले फायदे के बारे बताया और ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्या से भी अवगत हुए। उन्होंने कहा अफीम की खेती गैरकानूनी है, उसकी खेती करने पर उस पर कानूनी करवाई होगी। इस दौरान सड़क सुरक्षा के विषय मे भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय मुंडा के अलावे स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।