Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsPolice Arrest Two Motorcycle Thieves in Chakradharpur Recovered Stolen Bikes
चक्रधरपुर : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

चक्रधरपुर : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

चक्रधरपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी अगस्तीन प्रधान और सुसेन प्रधान हैं। पुलिस ने रात को वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा, जब वे चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे थे।

Nov 13, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। साथ ही उनके पास से दो चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त 23 वर्षीय अगस्तीन प्रधान पिता सुशांत प्रधान, ग्राम कुंजाडीह थाना कुचाई तथा दूसरा आरोपी 25 वर्षीय सुसेन प्रधान पिता स्व. रत्नाकर प्रधान ग्राम गितिलता टोला जामडीह थाना खरसावां के निवासी हैं। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा खूंटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी कर सोनुवा की ओर भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर चक्रधरपुर पुलिस ने रामचंद्रपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के पास वाहन चेंकिंग रात्रि में लगाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चेकिंग के दौरान रात्रि करीबन 2.10 बजे दो मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति तेजी से वाहन चलाकर आ रहे थे। रोक कर पूछताछ की गई और मोटरसाइकिल का वैध कागजात की मांग की। लेकिन उनके द्वारा कोई कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि खूंटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी कर ला रहे थे। पुलिस ने उनके पास से हीरो सुपर स्पलेंडर और हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद किया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।